23 मई 2019

वीर सपूत

हैं छोटे पर मजबूत हैं हम
भारत के वीर सपूत हैं हम।

पग पीछे नहीं हटाएँगे
हम आगे बढ़ते जाएंगे।

सीने पे गोली खाएंगे
भारत की शान बढाएंगे

देश के रक्षा दूत हैं हम
हैं छोटे पर मजबूत हैं हम।

देशप्रेम में हम मतवाले
हम हैं भारत के रखवाले।

इसकी ओर जो आँख उठाता
फिर वह कभी नहीं बच पाता।

उनके लिए यमदूत हैं हम
भारत के वीर सपूत हैं हम।।

आन तिरंगे की हम हैं
शान तिरंगे की हम हैं।

बुरी नजर जो भी डालेगा
वो मिट्टी में मिल जाएगा।

इस का सही सबूत हैं हम
हैं छोटे पर मजबूत हैं हम।

          - डॉ. पूनम गुप्त
              पटियाला